चमोली : गोपेश्वर में सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

गोपेश्वर में सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

केएस असवाल 

गोपेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गोपेश्वर बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों के साथ बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के समापन पर दोनों विधायकों ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मोहित बिष्ट और रफीक अहमद के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा पुलिस मैदान पहुंची। इसमें युवाओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भेषज संघ जिलाध्यक्ष सतेंद्र असवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, महिला आयोग सदस्य विजया रावत, पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, भाजपा जिला प्रभारी संपत रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री विनोद कनवासी व अरुण मैठाणी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 24वें दिन भी धरना, सरकार का पुतला फूंका

पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 24वें दिन भी धरना, सरकार का पुतला फूंका लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 24वें दिन भी जारी रहा। शासन-प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने […]

You May Like