गौचर : पाण्डवाज की धुनों पर देर रात तक झूमता रहा गौचर मेला, देव स्तुतियों ने बांधा समां

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की छठवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या उत्तराखंड के प्रसिद्ध बैंड पाण्डवाज के नाम रही। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, देव स्तुतियों और पहाड़ी लोकगीतों की मधुर धुनों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मेला मैदान देर रात तक झूमता रहा। पाण्डवाज की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया।

सांस्कृतिक संध्या में पाण्डवाज की टीम के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसके बाद टीम ने स्वर्गारोहिणी यात्रा, भानूली, नमः नमः केदार, राधा, तिल्गा, वींथै पतै ना, उत्तराखंड मेरी मातृभूमि और फूलारी नन्दा तेरी डोला जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोक संस्कृति की झलक ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने वाली पाण्डवाज की प्रस्तुतियों पर युवा ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग और महिलाएं भी देर रात तक झूमते नजर आए। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भारी भीड़ के चलते मेला मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी और राज्य मंत्री रमेश गड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, अंजू बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, नगरपालिका के सभासद, सुनील लिंगवाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह नेगी, अनिल नेगी, गजेंद्र सिंह नयाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, कैलाश कैडियाल, नवीन टाकुली, दिनेश डिमरी, सुनील पुजारी, जयकृत बिष्ट, मानवेंद्र गुसाईं, अर्जुन नेगी सहित जिला, तहसील और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : अलविदा गौचर मेला... अगले साल फिर मिलेंगे, सात दिवसीय मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

विधायक लखपत बुटोला ने मेले के मंच पर राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर लगाने पर जताई आपत्ति, कहा- मेले की सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण जरूरी केएस असवाल गौचर : खट्टी-मीठी यादों, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ सात दिवसीय 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुक्रवार को […]

You May Like