गोपेश्वर : चमोली में पल्स पोलियो अभियान शुरू, पहले दिन 24,705 नौनिहालों को पिलाई गई खुराक

Team PahadRaftar

सीडीओ ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बच्चों को दवा पिलाकर किया राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ, शेष बच्चों तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

गोपेश्वर। जनपद चमोली में रविवार को पल्स पोलियो अभियान-2026 का आगाज हो गया। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा ने नौनिहालों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए अभियान में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पीने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में इस बार पल्स पोलियो अभियान चमोली, नैनीताल, टिहरी और पौड़ी जनपदों में संचालित किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा ने बताया कि चमोली जिले में अभियान के लिए 601 पोलियो बूथ और पांच ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए थे। अभियान को सफल बनाने के लिए 92 पर्यवेक्षकों और 1,818 बूथ कर्मियों की तैनाती की गई थी।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले में 24,705 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं, शेष 5,537 बच्चों को दूसरे और तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी।

इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक नेगी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह, जिला आईईसी एवं मीडिया समन्वयक उदय सिंह रावत, जिला कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी, फील्ड सुपरवाइजर विपिन मालगुड़ी और डाटा एंट्री ऑपरेटर आस्था तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ में पहली बार दिखी दुर्लभ ल्यूसिस्टिक हिमालयन बुलबुल

सफेद पंखों वाली बुलबुल की मौजूदगी से पक्षी प्रेमियों में उत्साह, ई-बर्ड पर भी दर्ज हुई साइटिंग ज्योतिर्मठ : सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में पक्षी अवलोकन के दौरान पहली बार दुर्लभ ल्यूसिस्टिक हिमालयन बुलबुल दिखाई दी है। सामान्य हिमालयन बुलबुल से अलग सफेद रंग के पंखों वाली इस पक्षी की मौजूदगी ने […]

You May Like