देवाल : लिंगड़ी स्कूल में पोषण मेले में सजा पहाड़ी जायका

Team PahadRaftar

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को कराया स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों का स्वाद, बस्तारहित दिवस पर खेलों से सीखा जीवन कौशल

अखलेश सती

देवाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिंगड़ी में 26 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर पोषण मेले सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, देवाल की सीआरपी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता ढौड़ियाल और शिक्षिका शोभा आर्या मौजूद रहीं।

पोषण मेले में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बच्चों के लिए तैयार कर परोसा गया। साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। मेले में स्थानीय कद्दू, लौकी और बैंगन की सब्जी, लाल चावल की खीर, ककड़ी का रायता, मंडुवे की रोटी तथा काले भट्ट और सफेद सोयाबीन की दाल विशेष आकर्षण रही। बच्चों को स्थानीय अनाज, दालों और सब्जियों के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी गई।

विद्यालय स्तर पर आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में निस्वार्थ सेवा, श्रमदान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। शिक्षकों ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में भी बताया।

वहीं, 26 सितंबर को बस्तारहित दिवस होने के कारण विद्यार्थियों को किताबों के बोझ से मुक्त रखते हुए खेलकूद, व्यावहारिक शैक्षणिक गतिविधियों, जीवन कौशल और अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर दिया गया। विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थ न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि स्थानीय खान-पान और परंपराओं से भी जुड़े होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : 15 दिन बाद भी नहीं आया शासनादेश, पीएचसी उच्चीकरण को ऊखीमठ में प्रदर्शन

15 दिन बाद भी नहीं आया शासनादेश, पीएचसी उच्चीकरण को ऊखीमठ में प्रदर्शन मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर आंदोलनकारियों ने की शासनादेश जारी करने की मांग, मदमहेश्वर घाटी की मातृशक्ति समेत विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन लक्ष्मण नेगी, ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर […]

You May Like