ऊखीमठ : बाल दिवस पर जीआइसी दैड़ा में प्रतिभाओं का सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Team PahadRaftar

पत्रकार विनोद नौटियाल समेत शिक्षा, पर्यावरण और बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित, चार दर्जन से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : राजकीय इंटर कॉलेज दैड़ा में बाल दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के साथ बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार दर्जन से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए पत्रकार विनोद नौटियाल को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला योजना के अंतर्गत विद्यालय में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल मुख्य अतिथि, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट विशिष्ट अतिथि और जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पवाण अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार और आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर देने की है।

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा भी जरूरी है। विद्यालयों की जिम्मेदारी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की भी है।

जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और बागवानी के क्षेत्र में अनेक लोग निस्वार्थ भाव से योगदान दे रहे हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और नई पीढ़ी को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी और उद्योगपति खुशहाल नेगी ने भी विचार रखे।

प्रतिभा सम्मान समारोह में पत्रकार विनोद नौटियाल, जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट, नर्वदा भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बजवाल और पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान विद्यालय के नौनिहालों ने लोकगीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में जिला योजना के अंतर्गत निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का अतिथियों ने लोकार्पण किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन कार्यक्रम संरक्षक नंदन सिंह रावत और सांस्कृतिक सचिव मुकेश नेगी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम सह संयोजक योगेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष अनीता देवी, कोषाध्यक्ष बलवीर राणा, सरोज देवी, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, विनोद नेगी, शिशुपाल रावत, गुलाब सिंह राणा, सुलेखा देवी, सभासद बलवीर पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद असवाल, पूर्व प्रधान कुंती नेगी, कुंवर सिंह बजवाल, प्रकाश रावत, जगदीश लाल, नंदा देवी मेला समिति अध्यक्ष जगदीश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, हेमलता नौटियाल, कुंवर सिंह नेगी और थानाध्यक्ष मनोज नेगी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : उत्तराखंड की तीसरी राज्यव्यापी पक्षी गणना शुरू, औली में दुर्लभ दाढ़ी वाले गिद्ध समेत कई प्रजातियां आईं नजर

चमोली में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन से शुरू हुआ अभियान, 13 जिलों में 90 से अधिक पक्षी प्रेमी जुटा रहे परिंदों का आंकड़ा पहाड़ रफ्तार  ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड की समृद्ध पक्षी संपदा और जैव विविधता को दस्तावेजीकृत करने के उद्देश्य से तीसरी राज्यव्यापी उत्तराखंड पक्षी गणना (यूबीसी-2026) शनिवार से […]

You May Like