रुद्रप्रयाग : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत का आरोप, पांच हजार लेते चिकित्सक गिरफ्तार

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

रुद्रप्रयाग । दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग की कोटेश्वर इकाई में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन को गिरफ्तार किया है। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया गया कि एक व्यक्ति ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था। आरोप है कि प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में चिकित्सक ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच की। शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की।

मंगलवार को विजिलेंस टीम जिला अस्पताल की कोटेश्वर इकाई पहुंची। यहां चिकित्सक को पांच हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। टीम ने मौके पर कार्रवाई पूरी करने के बाद चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी चिकित्सक के आवास पर भी तलाशी ली गई।

विजिलेंस टीम की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर ट्रैप कार्रवाई की गई। फिलहाल चिकित्सक से कोटेश्वर स्थित चिकित्सालय में पूछताछ की जा रही है। इसके बाद विजिलेंस टीम आरोपी चिकित्सक को देहरादून ले जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स लापता, हेलीकॉप्टर सर्च स्थगित

बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स लापता, हेलीकॉप्टर सर्च स्थगित लक्ष्मण नेगी रुद्रप्रयाग : केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच सदस्यीय ट्रेकिंग दल से संपर्क टूटने के बाद खोजबीन शुरू कर दी गई है। दल 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल होते हुए ऑडिन कोल के रास्ते गंगोत्री जाने के लिए रवाना हुआ […]

You May Like