चमोली : रक्षाबंधन पर आयुष विभाग की अनूठी पहल, बीज युक्त राखी बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Team PahadRaftar

केएस असवाल (चमोली) : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आयुष विभाग ने अनूठी पहल करते हुए ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीणों को बीज युक्त राखियां वितरित कीं। आयुष विभाग उत्तराखंड के सौजन्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को त्योहार के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला की टीम ने विकासखंड कर्णप्रयाग के चमोला गांव में 30 बीज युक्त राखी सूत्र वितरित किए। इन राखियों में विभिन्न फल, फूल और औषधीय पौधों के बीज संलग्न किए गए थे। इनमें तुलसी, अजवाइन, मेथी, अश्वगंधा और निर्गुंडी समेत अन्य औषधीय पौधों के बीज शामिल हैं।

वैद्य हिमांशु डिमरी ने बताया कि पहल का उद्देश्य लोगों को रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्वों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि राखी पहनने के साथ उसमें लगे बीजों को रोपित कर लोग प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। इससे त्योहार मनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार, समीर मिश्रा, पवन चमोली, बिजया देवी, कृष्णा देवी, आशा देवी, रेखा देवी और सृष्टि सहित ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बमोथ में स्वास्थ्य शिविर, 36 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बमोथ में स्वास्थ्य शिविर, 36 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण  केएस असवाल, पोखरी : न्याय पंचायत केंद्र मुख्यालय बमोथ के पंचायत भवन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ की ओर से निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 36 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर […]

You May Like