चमोली : बमोथ में स्वास्थ्य शिविर, 36 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Team PahadRaftar

बमोथ में स्वास्थ्य शिविर, 36 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 केएस असवाल, पोखरी : न्याय पंचायत केंद्र मुख्यालय बमोथ के पंचायत भवन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ की ओर से निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 36 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निश्शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी की चिकित्साधिकारी डॉ. हेमू रावत और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ की सीएचओ दीक्षा भंडारी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में अधिकांश मरीज उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा संबंधी विकार, बुखार और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी।

शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों और आसपास गंदा पानी जमा न होने देने की अपील की गई। योग प्रशिक्षिका रेखा लखेड़ा ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों की जान

कारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी लक्ष्मी, स्वास्थ्य सहायक मुकेश थपलियाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा बहुगुणा, आशा कार्यकर्ता सरोजनी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, पूर्व प्रधान सैनानी प्रसाद चमोला, ललिता प्रसाद लखेड़ा, सुनीता देवी, शांता देवी, उमा देवी, पारेश्वरी देवी और देवेश्वरी देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : ट्राउट पालन से बदली बलवीर की तकदीर, छह लाख का मुनाफा

ट्राउट पालन से बदली बलवीर की तकदीर, छह लाख का मुनाफा  लक्ष्मण नेगी, ऊखीमठ। पहाड़ में स्वरोजगार की राह तलाश रहे युवाओं के लिए मद्महेश्वर घाटी के गैड़-बष्टी गांव निवासी बलवीर सिंह राणा मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने ट्राउट मछली पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर इस सीजन में […]

You May Like