पौड़ी : सैन्यधाम उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे पौड़ी के पूर्व सैनिक, 20 जुलाई तक होगा पंजीकरण

Team PahadRaftar

सैन्यधाम उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे पौड़ी के पूर्व सैनिक, 20 जुलाई तक होगा पंजीकरण

जसपाल नेगी पौड़ी। देहरादून में नव निर्मित सैन्यधाम के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में जनपद लैंसडौन (गढ़वाल) के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक आश्रितों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक लाभार्थी 20 जुलाई 2026 तक कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी शिव प्रसाद सती ने बताया कि अगस्त अथवा सितंबर 2026 में देहरादून स्थित सैन्यधाम का उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा मंत्री के हाथों प्रस्तावित है। इस अवसर पर जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक आश्रितों को सैन्यधाम के भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम तीन से चार दिनों का प्रस्तावित है। प्रतिभागियों के आवागमन, आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था उत्तराखंड सरकार की ओर से की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पात्र लाभार्थियों से निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने बताया कि पंजीकरण और कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सैनिक आश्रित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : अपात्र बाहर, जरूरतमंदों को मिला हक: पौड़ी में 7,955 राशन कार्ड निरस्त, 4,007 नए परिवार जुड़े

जसपाल नेगी पौड़ी। सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए जनपद में चलाया गया राशन कार्ड सत्यापन अभियान असर दिखा रहा है। अभियान के तहत अब तक 7,955 अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि 4,007 पात्र परिवारों को विभिन्न खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर […]

You May Like