चमोली : बद्रिकाश्रम हिमालय में सहस्त्र बटुक पूजानोत्सव की धूम, बटुक भैरव पूजन में उमड़े श्रद्धालु

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ, संजय कुंवर। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व के अवसर पर ज्योतिर्मठ स्थित बद्रिकाश्रम हिमालय में आयोजित सहस्त्र बटुक पूजानोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजन कार्यक्रमों के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

मठ के प्रबंधक स्वामी विष्णु प्रियानंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में 15 जुलाई से 24 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि पर ज्योतिर्मठ स्थित चौसठ योगिनी मंदिर परिसर में बटुक भैरव पूजन महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

मंगलवार को बटुक भैरव पूजन पर्व के अवसर पर विशेष पूजनोत्सव संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधानों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भी भाग लिया।

मठ प्रशासन के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों का समापन 24 जुलाई को विशेष पूजा, हवन और भंडारे के साथ होगा। आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : उत्तराखंड की बेटी निहारिका सती बनीं लोक संस्कृति की नई पहचान, जागर और मांगल परंपरा को दे रहीं नई सांस

केएस असवाल नंदानगर (चमोली)। आधुनिकता की दौड़ में जब उत्तराखंड की पारंपरिक लोक विधाएं धीरे-धीरे सिमटती जा रही हैं, ऐसे समय में चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र की बेटी नीतू उर्फ निहारिका सती अपनी सुरीली आवाज से जागर और मांगल जैसी सदियों पुरानी लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने […]

You May Like