चमोली : हेमकुंड यात्रा से पहले सख्ती: बिना जांच-बीमा नहीं चलेंगे घोड़ा-खच्चर

Team PahadRaftar

हेमकुंड यात्रा से पहले सख्ती : बिना जांच-बीमा नहीं चलेंगे घोड़ा-खच्चर

संजय कुंवर 

पुलना (भ्यूंडार)। यात्रा को लेकर प्रशासन ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। 23 मई को कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज कर दी गई हैं और यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़ा-खच्चरों के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अब सभी घोड़ा-खच्चरों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और बीमा अनिवार्य कर दिया गया है। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के किसी भी अश्व का पंजीकरण नहीं होगा।

ईको विकास समिति भ्यूंडार वैली के अध्यक्ष प्रवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलना गांव में पशु चिकित्सालय की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कैंप शुरू कर दिया गया है। साथ ही बीमा कंपनियों द्वारा अश्वों का बीमा भी किया जा रहा है। उन्होंने अश्व स्वामियों से समय रहते दोनों प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बिना जांच और बीमा के घोड़ा-खच्चरों को यात्रा मार्ग पर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन का यह कदम अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 30 छात्र-छात्राओं का चयन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 30 छात्र-छात्राओं का चयन ग्रामीण प्रतिभाओं का दबदबा, विहान खत्री ने किया टॉप केएस असवाल, गैरसैंण/चमोली चमोली जनपद के प्रतिष्ठित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गैरसैंण में सत्र 2026–27 के लिए आयोजित कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा […]

You May Like