
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 30 छात्र-छात्राओं का चयन
ग्रामीण प्रतिभाओं का दबदबा, विहान खत्री ने किया टॉप
केएस असवाल, गैरसैंण/चमोली
चमोली जनपद के प्रतिष्ठित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गैरसैंण में सत्र 2026–27 के लिए आयोजित कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 15 मार्च को आयोजित हुई थी।
इस वर्ष कुल 30 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिनमें 15 बालक और 15 बालिकाएँ शामिल हैं। चयनित छात्रों में 24 ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 6 शहरी विद्यालयों से हैं, जो ग्रामीण प्रतिभा की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
विकासखंडवार चयन में दशोली से सर्वाधिक 7 छात्र, देवाल और गैरसैंण से 6-6, थराली से 4 तथा नारायणबगड़, ज्योतिर्मठ और नंदानगर से 2-2 छात्रों का चयन हुआ है। वहीं पोखरी से 1 छात्र चयनित हुआ है।
विद्यालयवार आंकड़ों के अनुसार 30 में से 23 छात्र-छात्राएँ सरकारी विद्यालयों से तथा 7 निजी विद्यालयों से चयनित हुए हैं। सर्वाधिक 4 छात्र राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल से, 3 छात्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैठाणा-2 से तथा 2 छात्र सरस्वती शिशु मंदिर देवाल से चयनित हुए हैं।
प्रवेश परीक्षा में विहान खत्री ने 89 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मयंक कन्यारी ने 87 अंक के साथ दूसरा स्थान और अर्चना ने 86 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा,
“यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें उम्मीद है कि ये बच्चे आगे भी जनपद का नाम रोशन करेंगे।”
बॉक्स: टॉप-3 छात्र
विहान खत्री – 89 अंक (प्रथम)
मयंक कन्यारी – 87 अंक (द्वितीय)
अर्चना – 86 अंक (तृतीय)
बॉक्स: चयनित छात्र-छात्राएं
नन्दनी, पावनी सनवाल, सुहानी, पीयूष गुसाईं, पारस रावत, सात्विक सती, आयुष कुमार, मोनिका मिश्रा, विहान खत्री, मयंक कन्यारी, दक्ष, भावेश, नेहा, अर्चना, पूजा, निधि, अंशु, वैभव साह, अरुण कुमार, गुंजन, अंशुला, श्रेया भट्ट, अनुराग राणा, वैभवी, आदित्य, धैर्य रावत, सूर्य पुरोहित, शालिनी, अंशुमान, आदित्य।

