बदरीनाथ : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

Team PahadRaftar

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत, भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया

संजय कुंवर बदरीनाथ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इससे पहले बुधवार शाम उन्होंने ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में भी दर्शन किए।

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने ऋतु खंडूड़ी भूषण को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, संदीप कपरवाण, वैभव उनियाल, राहुल नेगी, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी और संजय भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

गौचर : लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान, प्रेस क्लब गौचर ने दी बधाई

ग्रामीण विकास और युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में कर रहे उल्लेखनीय कार्य गौचर। श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश ट्रस्ट की ओर से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब गौचर के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रेस क्लब ने खुशी जताई […]

You May Like