चमोली : ज्योतिर्मठ में शैक्षिक प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ में शैक्षिक प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में शनिवार को शैक्षिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और गणित समेत विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और चार्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में जल, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य, नवाचार तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। सामाजिक विज्ञान में भारतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल, लोकतंत्र, ग्राम विकास और पर्यावरण से जुड़े विषयों को मॉडल व चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। हिंदी और संस्कृत में भाषा-साहित्य, महापुरुषों और भारतीय संस्कृति से संबंधित रचनात्मक प्रस्तुतियां की गईं।

प्रदर्शनी का शुभारंभ बृजमोहन सिंह चौहान, सुधीर सिंह कुंवर, संजय कुंवर और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के शिक्षक मयंक रावत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ती है।

निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मौलिकता, विषय की स्पष्टता, उपयोगिता, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं। प्रदर्शनी में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : फापज गांव पहुंची मां चामुंडा की दिवारा यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

फापज गांव पहुंची मां चामुंडा की दिवारा यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुंडा की दिवारा यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार को फापज गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच देवी […]

You May Like