भराड़ीसैंण : गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

गैरसैंण रवाना हुए सीएम धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्प वर्षा से स्वागत

विधानसभा सत्र में शामिल होने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री, आदिबद्री में स्थानीय लोगों से किया संवाद

केएस असवाल भराड़ीसैंण : गैरसैंण में विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को चमोली जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती में स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

चमोली पहुंचने पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर जुटे लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह जताते हुए उनका अभिवादन किया।

आदिबद्री में मुख्यमंत्री स्थानीय दुकानों पर पहुंचे और दुकानदारों व बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी पूछा।

मुख्यमंत्री ने जगह-जगह मिले आत्मीय स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : चमोली के ओमप्रकाश डोभाल को मिली ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया सम्मानित चमोली। जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चमोली जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश डोभाल को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ की […]

You May Like