चमोली : जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह मृतकों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश भेजे

Team PahadRaftar

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियों ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

संजय कुंवर चमोली। जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृत सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। दुर्गम और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बचाव दलों ने अभियान चलाकर सभी शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया। बचाव दलों ने कठिन पहाड़ी रास्तों से पैदल पहुंचकर सभी छह पार्थिव शरीरों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोशीमठ लाया गया।

यहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में तमाम चुनौतियों के बीच बचाव दलों ने संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू अभियान पूरा किया।

Leave a Reply

You May Like