चमोली : गौचर मेले की तैयारियों को लेकर 18 सितंबर को होगी बैठक

Team PahadRaftar

14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला

केएस असवाल

गौचर। जिले के प्रमुख राजकीय आयोजनों में शामिल 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में 18 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में होगी। इसमें मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। जनप्रतिनिधियों, मेला समितियों के पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस वर्ष गौचर मेला 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से मेले को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए संबंधित पक्षों से सुझाव भी लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ में निशुल्क नेत्र शिविर, 197 मरीजों की हुई जांच

ज्योतिर्मठ में निशुल्क नेत्र शिविर, 197 मरीजों की हुई जांच 13 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले, 20 सितंबर को सतपुली ले जाकर होगा निशुल्क उपचार ज्योतिर्मठ (संजय कुंवर)। हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर से मंगलवार को नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में […]

You May Like