चमोली : ज्योतिर्मठ में निशुल्क नेत्र शिविर, 197 मरीजों की हुई जांच

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ में निशुल्क नेत्र शिविर, 197 मरीजों की हुई जांच

13 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले, 20 सितंबर को सतपुली ले जाकर होगा निशुल्क उपचार

ज्योतिर्मठ (संजय कुंवर)। हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर से मंगलवार को नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 197 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जांच के दौरान 13 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निशुल्क उपचार के लिए चिन्हित किया गया है।

शिविर में हंस फाउंडेशन एंड जनरल अस्पताल, सतपुली की चिकित्सा टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। मोतियाबिंद के अलावा अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर निशुल्क निकट दृष्टि के चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।

चिन्हित 13 मोतियाबिंद मरीजों को 20 सितंबर को हंस फाउंडेशन के वाहन से नगर पालिका परिषद परिसर ज्योतिर्मठ से सतपुली ले जाया जाएगा। वहां विशेषज्ञ नेत्र सर्जनों द्वारा उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा। उपचार के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चश्मे भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में चिकित्सक डॉ. राजदीप नेगी और सुरेंद्र पुजारी मौजूद रहे। वहीं ज्योतिर्मठ क्षेत्र से समाजसेवी हरीश डिमरी ने क्षेत्र संयोजक के रूप में शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को आंखों की जांच और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिली। आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : कनोल में देव डोलियों, निशाणों और हजारों श्रद्धालुओं का प्रवास

अस्त्र-शस्त्र और कटार भेद से देवताओं ने दिखाई शक्ति, झोड़ा-चांचरी और नंदा जयकारों से गूंजा नंदाक का अंतिम गांव नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे, निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था से बढ़ा आतिथ्य का मान पहाड़ रफ्तार चमोली/कनोल। हिमालय की तलहटी में बसे नंदाक के अंतिम […]

You May Like