
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गौचर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
केएस असवाल गौचर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी, शिक्षिका रेखा राणा, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष काजल भंडारी, जेंडर स्पेशलिस्ट दिव्या रावत और केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

