जोशीमठ : किमाणा के जंगल में कांचुला के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

Team PahadRaftar

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की उर्गम अनुभाग टीम की कार्रवाई, न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जोशीमठ रेंज की उर्गम अनुभाग टीम ने किमाणा वन पंचायत के जंगल में कार्रवाई करते हुए दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को कांचुला की गांठों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को विभागीय कार्रवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट, गोपेश्वर के समक्ष पेश किया गया।

वन विभाग के अनुसार 17 सितंबर को वन टीम किमाणा वन पंचायत के जंगल में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को कांचुला की गांठों के साथ पकड़ा। बरामद कांचुला की मात्रा और प्रजाति संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय कार्रवाई में सामने आने की बात कही गई है।

कार्रवाई टीम का नेतृत्व वन दरोगा प्रदीप नेगी ने किया। टीम ने दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

You May Like