चमोली : पीपलकोटी में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 31 लाभार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Team PahadRaftar

राज्य स्थापना दिवस पर पीपलकोटी में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

पीपलकोटी :  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पीपलकोटी में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 31 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा देहरादून डॉ. जेएल फिरमाल के आदेश और जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके उनियाल के निर्देश पर राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय पाखी की ओर से शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित सिंह और फार्मेसी अधिकारी कुंदन सिंह ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान बीपी और शुगर की जांच की गई। साथ ही मौसम में बदलाव के चलते होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 31 लोगों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं। शिविर के आयोजन में संदीप लाल ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : 16 साल बाद रांसी में लौटी बगडवाल नृत्य की परंपरा, जीतू बगडवाल की वीरगाथा से भक्तिमय हुई मदमहेश्वर घाटी

रांसी गांव में उमड़ रहे सैकड़ों श्रद्धालु, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट और महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने भी किए दर्शन लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी के आराध्य देवी भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रांसी गांव में 16 वर्षों बाद आयोजित बगडवाल नृत्य से पूरी घाटी भक्तिमय हो उठी है। […]

You May Like