गोपेश्वर : 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से सुलझेंगे मामले

Team PahadRaftar

गोपेश्वर, जोशीमठ समेत छह न्यायालयों में होगा आयोजन, वाहन चालान भी होंगे निस्तारित

पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर। चमोली जिले में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिला न्यायालय गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी और गैरसैंण के बाह्य न्यायालयों में भी लोक अदालत लगेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीनियर सिविल जज एवं सचिव ने बताया कि लोक अदालत में फौजदारी, एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद, श्रम, भूमि अर्जन, सिविल अपील और राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा बिजली और पानी के बिल, मनरेगा, कर, वेतन-भत्ते, वन और आपदा प्रतिकर से जुड़े मामले भी रखे जाएंगे। वाहन चालान से संबंधित समझौता योग्य मामलों का भी निस्तारण होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लोक अदालत आयोजित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने सुलह योग्य मामलों का त्वरित समाधान पाने के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जोशीमठ में मानव-वन्यजीव संघर्ष में शामिल मादा भालू का रेस्क्यू

मारवाड़ी में ब्लू पोपी रिजॉर्ट के पास ट्रैंकुलाइज कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, दो शावकों की निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। जोशीमठ नगर क्षेत्र में मानव – वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में शामिल मादा हिमालयी काले भालू को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू […]

You May Like