गोपेश्वर : जनता मिलन में 17 शिकायतें पहुंचीं, भू-धंसाव क्षेत्र के निर्माण कार्यों की होगी जांच

Team PahadRaftar

जनता मिलन में 17 शिकायतें पहुंचीं, भू-धंसाव क्षेत्र के निर्माण कार्यों की होगी जांच

केएस असवाल 

गोपेश्वर। जिला सभागार गोपेश्वर में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी चमोली राज कुमार पाण्डेय ने 17 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

रविग्राम निवासी वैभव सकलानी की भू-धंसाव क्षेत्र में निर्माण कार्यों की शिकायत पर जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, डुंगरी निवासी अर्जुन सिंह के मानदेय भुगतान और गोपेश्वर निवासी शांता देवी की मकान में पानी रिसाव संबंधी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : गौचर मेले की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, दूसरी बैठक कल; समितियों में जुड़ेंगे नए सदस्य

गौचर मेले की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, दूसरी बैठक कल; समितियों में जुड़ेंगे नए सदस्य 74वें राजकीय मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर होगा मंथन केएस असवाल गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार, 13 अक्टूबर को नगर पालिका सभागार में दूसरी बैठक होगी। […]

You May Like