
गौचर मेले की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, दूसरी बैठक कल; समितियों में जुड़ेंगे नए सदस्य
74वें राजकीय मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर होगा मंथन
केएस असवाल गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार, 13 अक्टूबर को नगर पालिका सभागार में दूसरी बैठक होगी। मेला अध्यक्ष एसडीएम कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में विभिन्न समितियों में छूटे सदस्यों को शामिल करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों, औद्योगिक गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए भी सुझाव लिए जाएंगे।
