चमोली : नशा मुक्त भारत देश की जरूरत: आकाश सारस्वत

Team PahadRaftar

सीईओ ने पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज गौचर का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं को दिए आत्मरक्षा व शिक्षा के टिप्स

केएस असवाल

गौचर: मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) चमोली आकाश सारस्वत ने शुक्रवार सुबह पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर का औचक निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे विद्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया और छात्राओं को संबोधित किया।

सीईओ ने कहा कि नशा मुक्त भारत आज देश की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, शिक्षा को जीवन का आधार बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने, सदाचार अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षक डायरी, उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति रजिस्टर, प्रधानमंत्री पोषाहार योजना सहित अन्य अभिलेखों की जांच की और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने शिक्षकों को नवाचार पर जोर देते हुए प्रत्येक सप्ताह पुस्तकालय से पुस्तक लेकर पढ़ने और उसकी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बहुभाषी प्रार्थना सभा, दीवार पत्रिका, किचन गार्डन, सशक्त पुस्तकालय और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य बच्चन लाल जितेला और सुमन भट्ट भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : देहरादून में हिमालयी विकास पर मंथन, ‘इकोलॉजी फर्स्ट’ की पैरवी

सतत निवेश और जलवायु चुनौतियों पर विशेषज्ञों की चर्चा, अनियंत्रित विकास पर जताई चिंता देहरादून, 24 अप्रैल : हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास और निवेश को लेकर शुक्रवार को देहरादून में उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नीति-निर्माताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों और करीब 50 हितधारकों ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों […]

You May Like