
मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के लिए नियमित ध्यान पर दिया जोर
संजय कुंवर
जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नमामि गंगे इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सहज योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के कार्मिकों को ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में सहज योग प्रशिक्षक डॉ. शचि नेगी, एमएस तोमर, हेमा चुफाल और सनमय जैन ने ध्यान की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने नियमित ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहज योग का अभ्यास मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हो सकता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने सहज योग की विधियों को समझने के साथ ही इसके महत्व की जानकारी प्राप्त की।
