ऊखीमठ : गढ़सारी में हरेला पर रोपे गए 122 देव वृक्ष, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। गढ़सारी-क्यूंजा घाटी में लोकपर्व हरेला के अवसर पर मन्दाकिनी की आवाज सेना, वन विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवदार, बांज, पीपल, वट, रुद्राक्ष, रीठा, कचनार और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 122 देव वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्होंने मन्दाकिनी की आवाज सेना, वन विभाग और सामाजिक संगठनों की इस पहल को प्रेरणादायी बताया।

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि हरेला प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश देता है। पूर्व प्राचार्य पी.एस. जगवाण ने युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करने पर बल दिया। रेंज अधिकारी हरिशंकर रावत ने देवदार, बांज, पीपल सहित विभिन्न देव वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।

वन स्टाफ सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला ने कहा कि हरेला जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

मन्दाकिनी की आवाज केंद्र के सचिव मानवेन्द्र नेगी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण की दिशा में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। बाबा केदारनाथ दास सेवा मंडल के अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हरेला पर्व पर 80 बांज, 20 रीठा, 10 कचनार, पांच देवदार, तीन रुद्राक्ष, दो पीपल और दो वट सहित कुल 122 पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, श्रीनंद जमलोकी, गीता मलासी, ममता शैली, सुरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण , पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, गीता मलासी, ममता शैली , सुरेन्द्र रावत, सन्दीप बेजवाल, देवेश्वरी सेमवाल, बीना राणा, सतेश्वरी रौथाण, कुसुम नेगी, अनीता राणा, सरिता भट्ट, रामेश्वरी बुटोला, कलावती बिष्ट, ललिता रौतेला, दीपा बर्त्वाल, राजेश्वरी भण्डारी, मंजू नेगी, सुधा बुटोला, उमेश चन्द्र बेजवाल, शिवानन्द नौटियाल, देवी प्रसाद भट्ट, देवी लाल भारती, पूनम रावत, उमा नेगी, पूनम बडियारी, वी पी बमोला, विनीता रौतेला, आशुतोष नेगी, प्रकाश बडवाल, प्रमेन्द्र रावत, कुंवर सिंह नेगी, संजना, मनीषा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : हरेला पर ज्योतिर्मठ में लगा हरियाली का महाअभियान, एक हजार पौधों का रोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। प्रकृति संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के तत्वावधान में वन पंचायत रवि ग्राम लिंक रोड स्थित […]

You May Like