पौड़ी : बालश्रम उन्मूलन को पौड़ी में चला संयुक्त छापेमारी अभियान, दुकानों-होटलों का किया निरीक्षण

Team PahadRaftar

बालश्रम उन्मूलन को पौड़ी में चला संयुक्त छापेमारी अभियान, दुकानों-होटलों का किया निरीक्षण

जसपाल नेगी पौड़ी। जिले को बालश्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला परिवीक्षा कार्यालय की ओर से बुधवार को जनपद मुख्यालय क्षेत्र में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों, होटलों, शोरूम और वर्कशॉप्स का निरीक्षण कर बाल एवं किशोर श्रम की जांच की गई। राहत की बात रही कि निरीक्षण में कहीं भी बालश्रम नहीं मिला।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम ‘बालश्रम को रेड कार्ड : बच्चों को सुरक्षित बचपन और वयस्कों को सम्मानजनक रोजगार’ के तहत पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेनिंग-4.0 के अंतर्गत यह अभियान संचालित किया गया।

जिला टास्क फोर्स की टीम ने पौड़ी बाजार, लोअर बाजार, बस स्टेशन, श्रीनगर रोड समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोई भी बालक खतरनाक कार्य में संलग्न नहीं मिला और न ही किसी किशोर को प्रतिबंधित कार्यों में नियोजित पाया गया।

अभियान के दौरान व्यापारियों और आमजन को बालश्रम उन्मूलन से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बालश्रम से दूर रखने का संदेश देते हुए जनसहभागिता को बालश्रम मुक्त समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया गया।

अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन बेलवाल, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर पूजा नेगी, बाल कल्याण समिति की सदस्य गंगोत्री नेगी, सीमा देवी और रामेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, मौके पर निस्तारित हुईं शिकायतें

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, मौके पर निस्तारित हुईं शिकायतें जसपाल नेगी कोटद्वार/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड दुगड्डा स्थित जिला उद्योग केंद्र सभागार में जनसेवा शिविर […]

You May Like