पीपलकोटी: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव

Team PahadRaftar

बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन, शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति पर दिया जोर

पीपलकोटी, संवाददाता। चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों और प्रतिभा से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने पहाड़ी लोक संस्कृति, देशभक्ति और समसामयिक विषयों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी और नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

बच्चों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और पाठ्येतर गतिविधियों का भी विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं।

बेहतर शिक्षा से पलायन पर लग सकती है रोक

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीपलकोटी जैसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता अभिभावकों के विश्वास को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के माध्यम से ही क्षेत्र में पलायन जैसी गंभीर समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

सीमांत क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का लक्ष्य

विद्यालय के प्रबंधक गौरव फर्स्वाण ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य की चुनौतियों को देखते हुए ही इस संस्थान की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

कार्यक्रम में भाजपा नेता नंदन बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदा नगर भगत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, मनोज कुमार, दीपक पंत, अंकित सिंह, जगदीश सिंह, अयोध्या हटवाल, तारेंद्र थपलियाल, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, विपिन फर्स्वाण, मोहन नेगी, उषा रावत, भरत राणा, बृजलाल और राकेश सेजवाल समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

बदरीनाथ यात्रा : नगर पंचायत ने धाम में तैयारियों का काम शुरू किया

बदरीनाथ : श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में अब केवल 21 दिन बचे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ ने यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए धाम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। 50 सदस्यीय दल पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, शौचालय, फास्ट ट्रैक और सफाई […]

You May Like