गोपेश्वर : सारकोट में पॉलीहाउस और कीवी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, डीएम ने दिए निर्देश

Team PahadRaftar

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों की समीक्षा, कृषि भूमि की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी रहेगा फोकस

गैरसैंण : मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत सारकोट में विकास कार्यों को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गांव में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जी राम जी के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने को कहा। शैडो जोन में ऑनलाइन हाजिरी से छूट की व्यवस्था के तहत आवश्यकतानुसार विकास कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित न हो।

उद्यान विभाग को पॉलीहाउस निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट और मिशन कीवी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीणों की आजीविका मजबूत करने के साथ कृषि एवं उद्यानिकी आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए।

कृषि विभाग को चयनित कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। वहीं, चिकित्सा विभाग को गांव में स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य से संबंधित जरूरी कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : सत्ता नहीं, समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत : रघुवीर सिंह बिष्ट

बदरीनाथ विधानसभा में गांव-गांव पहुंचकर पुराने कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात, संगठन के शुरुआती संघर्षों को किया याद जोशीमठ : भाजपा की असली ताकत सत्ता नहीं, बल्कि वे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संगठन की नींव रखी और उसे मजबूत बनाने के लिए संघर्ष किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता […]

You May Like