ऊखीमठ : स्वारी-ग्वास-घिमतोली के उपप्रधान बने दीपक नेगी, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत स्वारी-ग्वास-घिमतोली में उपप्रधान पद पर दीपक नेगी को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम पंचायत के तीनों गांवों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

दीपक नेगी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। ग्रामीणों के बीच उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें निर्विरोध उपप्रधान चुना गया। ग्रामीणों ने इसे पंचायत में आपसी एकता और सौहार्द का सकारात्मक उदाहरण बताया।

निर्वाचित होने के बाद दीपक नेगी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्राम प्रधान कविता देवी ने विश्वास जताया कि दीपक नेगी अपने अनुभव और कार्यशैली से पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी ने कहा कि नई पंचायत टीम के गठन से विकास कार्यों में तेजी आएगी। दीपक नेगी के निर्विरोध निर्वाचन पर पूर्व प्रधान बसंती देवी, सुधा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, रश्मि देवी, अनीता देवी, राजेंद्र सिंह नेगी, शंकर सिंह नेगी, राकेश लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

You May Like