चमोली : नौवें दिन भी नहीं मिला बबीता पांडे का सुराग, हवाई सर्वेक्षण जारी

Team PahadRaftar

नौवें दिन भी नहीं मिला बबीता पांडे का सुराग, हवाई सर्वेक्षण जारी

उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश नौवें दिन भी जारी रही। बबीता की खोज के लिए प्रशासन ने अभियान और तेज कर दिया है। दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग और आसपास के पूरे क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर भी सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

खोज अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, वन विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। दुर्गम क्षेत्रों, खाइयों, जंगलों और संभावित ट्रैकिंग मार्गों पर व्यापक तलाश की जा रही है। इसके बावजूद अब तक बबीता पांडे का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

प्रशासन का कहना है कि लापता ट्रेकर की खोज के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है और अभियान लगातार जारी रहेगा। बबीता के परिजन भी खोज अभियान पर नजर बनाए हुए हैं और उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : तेवड़ी सेम नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु

तेवड़ी सेम नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। क्यूंजा घाटी स्थित तेवड़ी सेम नारायण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा […]

You May Like