बदरीनाथ : सीएम धामी पहुंचे माणा, ‘लखपति दीदी’ मॉडल को सराहा

Team PahadRaftar

चारधाम यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील

संजय कुंवर माणा 

चमोली। मुख्यमंत्री बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया। माणा गांव पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गाकर उनका स्वागत किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने आभार जताया।

सीएम ने ‘लखपति दीदी’ महिलाओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद न केवल महिलाओं की आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रदेश की पहचान को भी मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमांत गांवों को ‘अंतिम’ से ‘प्रथम गांव’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

82 महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

माणा गांव में 12 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 82 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जिससे यह गांव शत-प्रतिशत ‘लखपति दीदी’ गांव बन गया है। महिलाएं हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, होमस्टे सहित विभिन्न कार्यों से आय अर्जित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माणा गांव महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।

Next Post

देहरादून : कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पौड़ी : डीएवी पीजी कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) उत्तराखंड ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय की कई […]

You May Like