पौड़ी : पौड़ी में 7 हजार से ज्यादा अपात्र राशन कार्ड रद

Team PahadRaftar

28 हजार से अधिक यूनिट हटाई गईं, खाद्य विभाग का सत्यापन अभियान जारी

जसपाल नेगी पौड़ी : जिले में खाद्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे राशन कार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थियों के कार्ड निरस्त किए गए हैं। अब तक जनपद में कुल 7,254 राशन कार्ड रद किए जा चुके हैं। इनसे संबंधित 28,087 यूनिट भी हटाई गई हैं। विभाग का दावा है कि कार्रवाई से वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2026 तक चले अभियान में 6,151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 23,337 यूनिट शामिल थीं। वहीं 28 अप्रैल से शुरू हुए नए सर्वे में अब तक 1,103 और राशन कार्ड रद किए गए हैं। इनसे जुड़ी 4,750 यूनिट हटाई गई हैं।

नगर निगम क्षेत्र में भी विभाग ने व्यापक कार्रवाई की है। यहां फरवरी तक 2,390 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 10,667 यूनिट शामिल थीं। नए सर्वे में 576 और कार्ड रद किए गए, जिनसे 2,530 यूनिट हटाई गईं। इस तरह कोटद्वार क्षेत्र में कुल 2,966 राशन कार्ड और 13,197 यूनिट निरस्त की जा चुकी हैं।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में अंत्योदय अन्न योजना के 559, प्राथमिक परिवार योजना के 3,814 तथा राज्य खाद्य योजना के 2,881 राशन कार्ड रद किए गए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। अपात्र लोगों को योजना से बाहर कर पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : पौड़ी में अदा की गई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

जामा मस्जिद में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग, गले मिलकर दी मुबारकबाद जसपाल नेगी पौड़ी: जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश-प्रदेश […]

You May Like