पौड़ी : पौड़ी में अदा की गई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

Team PahadRaftar

जामा मस्जिद में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग, गले मिलकर दी मुबारकबाद

जसपाल नेगी पौड़ी: जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

लोअर बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज मुफ्ती और ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद परिसर में दिनभर भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।

ईद पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के दौरान पुलिस ने पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था भी बनाए रखी।

इस मौके पर हाजी अजीजुल वहिद, संरक्षक इनायत हुसैन, सदर अंसार सिद्दीकी, सचिव मोहम्मद रिजवान, अख्तर कुरैशी, जाहिद सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जीजीआईसी पोखरी में समर कैंप, छात्राओं ने सीखे संवाद और व्यवहारिक कौशल

जीजीआईसी पोखरी में समर कैंप, छात्राओं ने सीखे संवाद और व्यवहारिक कौशल केएस असवाल पोखरी / गौचर। जीजीआईसी में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के दूसरे दिन छात्राओं को दैनिक जीवन से जुड़े व्यवहारिक कौशल सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा और मां शारदे की वंदना के साथ […]

You May Like