देहरादून : कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

Team PahadRaftar

कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

पौड़ी : डीएवी पीजी कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) उत्तराखंड ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय की कई कक्षाओं में कबूतरों के आने-जाने से गंदगी फैल रही है, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, गर्ल्स वॉशरूम की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है, जिससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्र संगठन ने लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए नई किताबों की व्यवस्था करने की मांग की। इसके साथ ही कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई, ताकि अव्यवस्था और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

ज्ञापन में मुख्य द्वार के पीछे स्थित वॉशरूम की खराब हालत का भी जिक्र किया गया है। कहा गया कि वहां टॉयलेट टूटे होने से छात्रों को दिक्कत हो रही है, जिसे जल्द ठीक कराया जाए।

एनएसयूआई के आदित्य फर्स्वाण ने प्राचार्य से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर छात्रों को राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले जय बदरी विशाल के जयघोष के बीच खुले कपाट पुष्प मालाओं से सजा भू-बैकुंठ धाम, खुले कपाट संजय कुंवर  बदरीनाथ। हिमालय की गोद में बसे भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 06:15 बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। […]

You May Like