चमोली : फूलों की घाटी फिर हुई गुलजार, मौसम सुधरते ही पर्यटकों के लिए खुले द्वार

Team PahadRaftar

फूलों की घाटी फिर हुई गुलजार, मौसम सुधरते ही पर्यटकों के लिए खुले द्वार

गोपेश्वर, संजय कुंवर । विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मौसम सामान्य होने के बाद शनिवार को पर्यटकों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। शुक्रवार को घूंसा नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पार्क प्रशासन ने घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था।

शनिवार सुबह मौसम साफ होने और घूंसा नाले पर वैकल्पिक पुलिया तैयार होने के बाद पार्क प्रशासन ने घाटी के द्वार खोल दिए। इसके साथ ही घांघरिया में इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में पर्यटकों को फूलों की घाटी में प्रवेश दिया गया।

ईडीसी अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह से ही कई पर्यटक घाटी के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए थे। मार्ग सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई।

घाटी के दोबारा खुलने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों, होटल संचालकों और गाइडों में भी खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि मानसून के बीच एक दिन की बंदी के बाद पर्यटन गतिविधियां फिर पटरी पर लौट आई हैं।

पार्क प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और मार्ग में सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। मानसून के दौरान मौसम में अचानक बदलाव की संभावना को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जोशीमठ पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, दीक्षारंभ समारोह आयोजित

जोशीमठ, संजय कुंवर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में शनिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. पंकज कुमार ने की। इस दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती […]

You May Like