पौड़ी : संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु सुरक्षा होगी मजबूत: सीएमओ

Team PahadRaftar

संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु सुरक्षा होगी मजबूत: सीएमओ

जसपाल नेगी

पौड़ी : गृह आधारित प्रसवों की संख्या शून्य करने के लक्ष्य के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में विकासखंड थलीसैंण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया और मातृ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार लेने, आयरन व कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान 23 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।

उन्होंने त्रिपालीसैंण में निर्माणाधीन पीएचसी टाइप-बी भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण कर भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गृह प्रसव की संख्या अधिक है, ऐसे में प्रसव केंद्र स्थापित होने से गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी के प्रसव कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशबू खत्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित धवन और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत उनियाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : सीएम धामी पहुंचे माणा, ‘लखपति दीदी’ मॉडल को सराहा

चारधाम यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील संजय कुंवर माणा  चमोली। मुख्यमंत्री बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ […]

You May Like