जोशीमठ : नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, 53 विद्यार्थियों ने किए हस्ताक्षर

Team PahadRaftar

नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, 53 विद्यार्थियों ने किए हस्ताक्षर

संजय कुंवर, जोशीमठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में शनिवार को स्वीप इवेंट प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने के साथ ही परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य के निर्देशन में हुई। छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें 53 छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति समर्थन जताया।

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के सामने गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसका असर व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। महाविद्यालय परिवार ने सामूहिक शपथ और हस्ताक्षर अभियान को नशामुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : रक्षाबंधन पर आयुष विभाग की अनूठी पहल, बीज युक्त राखी बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

केएस असवाल (चमोली) : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आयुष विभाग ने अनूठी पहल करते हुए ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीणों को बीज युक्त राखियां वितरित कीं। आयुष विभाग उत्तराखंड के सौजन्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को त्योहार के साथ प्रकृति संरक्षण का […]

You May Like