बदरीनाथ धाम में गूंजा सूफी रंग, कैलाश खेर ने किए दर्शन
संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम : प्रसिद्ध सूफी गायक बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

उनके धाम पहुंचते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल उत्साह से भर गया। इस दौरान (BKTC) के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
पूजा के बाद कैलाश खेर ने देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में सूफी गायक को करीब से देखने की उत्सुकता बनी रही।

