पौड़ी : रसायनयुक्त फल-सब्जियों पर शिकंजा, 12 सैंपल जांच को भेजे

Team PahadRaftar

रसायनयुक्त फल-सब्जियों पर शिकंजा, 12 सैंपल जांच को भेजे

जसपाल नेगी 

पौड़ी। जिले में फल और सब्जियों में रसायनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर न सिर्फ निरीक्षण किया, बल्कि विक्रेताओं को जागरूक भी किया।

जिलाधिकारी और आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चले अभियान के तहत पौड़ी, यमकेश्वर और कोटद्वार क्षेत्रों में टीमों ने कार्रवाई की। पौड़ी में सहायक आयुक्त पी.सी. जोशी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने संयुक्त निरीक्षण किया, जबकि अन्य क्षेत्रों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने मोर्चा संभाला।

अभियान के दौरान 12 नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को साफ-सफाई रखने, बिल सुरक्षित रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने साफ किया कि फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है, जबकि एथिलीन गैस का उपयोग भी तय मानकों के भीतर ही किया जा सकता है।

अधिकारियों ने यह भी चेताया कि फल-सब्जियों पर वैक्स कोटिंग करना नियमों के खिलाफ है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे ज्यादा चमकदार या संदिग्ध फल-सब्जियां खरीदने से बचें और इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह धोकर ही सेवन करें।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि जनहित में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : पैठाणी में 2 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

पैठाणी में 2 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं जसपाल नेगी  पौड़ी। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैठाणी में 2 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से स्व. सुमित्रा देवी की स्मृति में राठ […]

You May Like