पौड़ी : पैठाणी में 2 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Team PahadRaftar

पैठाणी में 2 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

जसपाल नेगी 

पौड़ी। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैठाणी में 2 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से स्व. सुमित्रा देवी की स्मृति में राठ महाविद्यालय पैठाणी में यह शिविर लगाया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि यह ट्रस्ट का 12वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र परीक्षण, लिवर जांच सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बाल रोग, स्त्री रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ भी मरीजों की जांच करेंगे।

शिविर में ब्लड शुगर और फेफड़ों की जांच भी निशुल्क की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

केदारघाटी : केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, व्यवस्थाओं की सराहना

केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, व्यवस्थाओं की सराहना जय जय केदारा’ से गूंजा मंदिर परिसर लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। प्रसिद्ध गायक ने गुरुवार को पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप […]

You May Like