केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, व्यवस्थाओं की सराहना
जय जय केदारा’ से गूंजा मंदिर परिसर
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ। प्रसिद्ध गायक ने गुरुवार को पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ‘जय जय केदारा’ भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिसमें श्रद्धालु भी शामिल हुए।
कैलाश खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा रही है।

