चमोली : गौचर में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज

Team PahadRaftar

विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम स्थान

केएस असवाल गौचर। विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ खेल मैदान गौचर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि एवं कर्णप्रयाग की विकासखंड प्रमुख दीपिका मैखुरी तथा गैरसैंण की प्रमुख दुर्गा देवी रावत ने किया। प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

60 मीटर दौड़ में मटियाला के वंश कठैत ने प्रथम, पाडुली सिदोली के अनमोल ने द्वितीय और तोप के अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में सैंज-सिलंगी के अनुज प्रथम, धारगढ़ के अमन सिंह द्वितीय और नैनीसैंण के नमन सिंह तृतीय रहे।

गोला फेंक में जस्यारा के नमन सिंह ने पहला, कर्णप्रयाग के ओम सिंह नेगी ने दूसरा और मैहलचौरी के हर्षित रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सिमली के लक्ष्य बिष्ट प्रथम, विसराखेत के आशीष नेगी द्वितीय और सैंज-सिलंगी के अनुज सिंह नेगी तृतीय रहे।

वालीबाल में आदिबद्री गैरसैंण की टीम प्रथम, सोनला कर्णप्रयाग द्वितीय और गैरसैंण विकासखंड की टीम तृतीय रही। मुर्गा झपट के 35 किलोग्राम वर्ग में नैनीसैंण-कंडारा के चेतन प्रथम, आदिबद्री के दिव्यांशु द्वितीय और मैहलचौरी के आदित्य तृतीय रहे। 38 किलोग्राम वर्ग में मैहलचौरी के कार्तिकेय सिंह ने प्रथम, रोहिड़ा के जगदीश सिंह ने द्वितीय और गैरसैंण-कुशरानी के मनोज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी कर्णप्रयाग एवं गैरसैंण पवन कंडारी, शिक्षा विभाग के ब्लाक समन्वयक जयकृत सिंह नेगी, गैरसैंण के ब्लाक समन्वयक कुंवर सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका मैखंडी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कर्णप्रयाग सुबोध चंद्र, युवा कल्याण अधिकारी गैरसैंण सुशील कुमार सहित व्यायाम प्रशिक्षक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : कनोल पहुंची मां नंदा की बड़ी जात, उमड़ा आस्था का सैलाब

ढोल-दमाऊं और मशकबीन की धुन पर गूंजे नंदा के जयकारे, बारिश के बीच रातभर चले जागर पहाड़ रफ्तार गोपेश्वर। मां नंदा की बड़ी जात का कारवां रविवार को आला गांव से विदाई के बाद जोखना और सितेल होते हुए नंदानगर के अंतिम गांव कनोल पहुंचा। बंड नंदा और कुरुड़-दशोली की […]

You May Like