
गौचर मैदान में दौड़ीं कॉलेज की खेल प्रतिभाएं, 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
केएस असवाल
कर्णप्रयाग। गौचर के क्रीड़ा मैदान में गुरुवार को डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सत्र 2026-27 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ कबड्डी, खो-खो और रिले दौड़ में दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राम ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
पहले दिन विभिन्न दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य स्पर्धाएं आयोजित हुईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न मुकाबले होंगे।
