मंदिर में पूजा-अर्चना कर चढ़ाया ध्वज, श्रद्धालुओं ने खिंचवाईं तस्वीरें
संजय कुंवर
बदरीनाथ। फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। दोपहर करीब 12 बजे धाम पहुंचीं रानी मुखर्जी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। पूजा-अर्चना के बाद अभिनेत्री ने मंदिर में ध्वज भी चढ़ाया। उन्होंने कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया और धाम की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।

रानी मुखर्जी के बदरीनाथ पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी लीं।
