चमोली : भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी जिला मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी

Team PahadRaftar

संगठन और मीडिया क्षेत्र में लंबे समय से सक्रियता का मिला दायित्व, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार को समन्वित करने की जिम्मेदारी

केएस असवाल 

चमोली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए चमोली जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश चमोली को जिला मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग की ओर से उन्हें यह दायित्व दिया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश चमोली को बधाई दी।

हरीश चमोली लंबे समय से भाजपा संगठन के साथ ही मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और अभियानों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। मीडिया से बेहतर समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

जिला मीडिया समन्वयक के रूप में हरीश चमोली के सामने पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की मीडिया कवरेज के लिए समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं को मीडिया तक पहुंचाने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज कर रही है। चमोली जिले में बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों के प्रचार-प्रसार में जिला मीडिया समन्वयक की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नई जिम्मेदारी के साथ हरीश चमोली के सामने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने की चुनौती भी होगी।

जिम्मेदारी मिलने पर हरीश चमोली ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : पितृ पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ धाम में बढ़ी चहल-पहल

पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, ब्रह्म कपाल में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम। पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थयात्री अपने पितरों के निमित्त […]

You May Like