थराली : भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने सुरेंद्र कनेरी

Team PahadRaftar

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने सुरेंद्र कनेरी

गिरीश चंदोला थराली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में चमोली जिले के छैकुड़ा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह नेगी ‘सूरी कनेरी’ को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी संगठनात्मक नियुक्तियों में उन्हें यह जिम्मेदारी उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय जनसंपर्क को देखते हुए सौंपी गई है।

सुरेंद्र कनेरी छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में डीएवी कॉलेज देहरादून इकाई के प्रभारी, छात्रसंघ संकाय प्रतिनिधि, भाजपा युवा मोर्चा देहरादून महानगर में दो बार मंडल महामंत्री तथा भाजपा मंडल सचिव सहित कई संगठनात्मक दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह भाजपा के टिकट पर चमोली के जिला पंचायत सदस्य हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सुरेंद्र कनेरी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के बाद सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : बालश्रम उन्मूलन को पौड़ी में चला संयुक्त छापेमारी अभियान, दुकानों-होटलों का किया निरीक्षण

बालश्रम उन्मूलन को पौड़ी में चला संयुक्त छापेमारी अभियान, दुकानों-होटलों का किया निरीक्षण जसपाल नेगी पौड़ी। जिले को बालश्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला परिवीक्षा कार्यालय की ओर से बुधवार को जनपद मुख्यालय क्षेत्र में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों, होटलों, शोरूम और वर्कशॉप्स का निरीक्षण […]

You May Like