
श्रीनगर गढ़वाल में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़, क्षेत्र में भारी आक्रोश
जसपाल नेगी
श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर गढ़वाल के अलकेश्वर घाट स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद अंबेडकरवादी समाज और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि समाज की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत करने का प्रयास भी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
लोगों ने प्रशासन और पुलिस से तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है।

