ज्योतिर्मठ : ऑपरेशन सिंदूर असाधारण वीरता का प्रतीक : मेजर अभिषेक महाले

Team PahadRaftar

ऑपरेशन सिंदूर असाधारण वीरता का प्रतीक : मेजर अभिषेक महाले

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ (चमोली): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के एडुसैट सभागार में गढ़वाल राइफल्स/स्काउट्स ने स्थापना दिवस के अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर कार्यशाला आयोजित कर युवाओं में देशभक्ति का संचार किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मेजर अभिषेक महाले ने छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों और उनके जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए बताया कि निर्दोष नागरिकों पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

मेजर महाले ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से सेना ने आतंकियों के नेटवर्क और उनके सरगनाओं पर सटीक प्रहार कर उनकी कमर तोड़ दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सैन्य दृष्टि से असाधारण वीरता का प्रतीक बताते हुए युवाओं से सेना को करियर के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपालकृष्ण सेमवाल ने मेजर महाले व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेन्द्र सिंह राणा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस मौके पर हवलदार नरेंद्र सिंह, लांस नायक पंकज चौधरी, लांस नायक दीपक नौटियाल, लेफ्टिनेंट भरत सिंह भंडारी, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. नवीन पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु समेत महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जोशीमठ में छात्रों को मिला उद्यमिता का मंत्र, स्टार्टअप और स्वरोजगार की ओर बढ़ने की अपील

जोशीमठ में छात्रों को मिला उद्यमिता का मंत्र, स्टार्टअप और स्वरोजगार की ओर बढ़ने की अपील संजय कुंवर  संवाददाता, जोशीमठ (चमोली) : युवाओं को रोजगार के बजाय स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की दिशा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में एक दिवसीय उद्यमिता विकास ओरियंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। […]

You May Like